Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Jharkhand IED Bomb Blast: झारखण्ड में आईईडी बम ब्लास्ट, असम के रहने वाले, CRPF के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर हुए शाहिद, दो अन्य जवान घायल, अधिकारियों ने दिया श्रद्धांजलि

Jharkhand: नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान, पश्चिम सिंहभूम जिला के सारंडा जंगल में IED बम विस्फोट में, असम के रहने वाले, सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर हुए शहीद

                   

अधिकारियों ने दिया श्रद्धांजलि

शहीद जवान को , राँची के धुर्वा स्थित , सीआरपीएफ 133 बटालियन के मुख्यालय में, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार , केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री चमरा लिंडा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार , डीजीपी अनुराग गुप्ता सहित झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों ने दिया श्रद्धांजलि

नक्सलमुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से

नक्सलमुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा झारखंड के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार 10 अक्टूबर को सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा, एएसआई रामकृष्ण गगराई और हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर गंभीर रूप से घायल हुए थे, सभी घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए, पश्चिम सिंहभूम जिला से राउरकेला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में सीआरपीएफ 60 बटालियन के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर शहीद हो गए।

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के श्रद्धांजलि दिया

आआईडी विस्फोट की चपेट में आकर शहीद होने वाले सीआरपीएफ 60 बटालियन के हेड कांस्टेबल महेंद्र लस्कर मूल रूप से असम के रहने वाले थे उनके पार्थिव शरीर को आज रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन के मुख्यालय में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के श्रद्धांजलि दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !