Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Saraikela Blood Camp: गम्हरिया के सालमपाथर में भव्य रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान, 78वीं बार रक्तदान कर राजेश माडी बने प्रेरणास्रोत

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सालमपाथर में भव्य रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया और रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

78वीं बार रक्तदान कर राजेश माडी बने प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम के मुख्य स्तंभ राजेश माडी ने 78वीं बार रक्तदान कर समाज में प्रेरणास्रोत बने, जबकि सीताराम हेम्बाम ने 35वीं बार रक्तदान किया। इस अवसर पर बोड़ पीड़ परगाना बाबा मानीतान् राजेश टुडू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jamshedpur Blood Centre ने दिया सहयोग 

शिविर का आयोजन आदिम जुग्न जुमिद गाँवता, गम्हरिया की ओर से किया गया, जिसमें नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर और Jamshedpur Blood Centre ने सहयोग दिया। राजेश माडी ने बताया कि यह शिविर तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है और इस बार 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

रक्तदान महादान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया और उन्हें रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा की और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !