Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-10

Saraikela Pre Cultivation Drive: सरायकेल पुलिस का प्री कल्टीवेशन ड्राइव, अफीम की अवैध खेती रोकने और वैकल्पिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान

Saraikela: सरायकेला खरसावां पुलिस द्वारा वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम सभा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुचाई थाना अंतर्गत गोपीडीह चौक पर, कांड्रा थाना अंतर्गत तुमसा गांव में, इचागढ़ थाना अंतर्गत बामनडीह गांव में और चौका थाना अंतर्गत खूंटी बाजार में पैदल गश्ती कर स्थानीय लोगों को अफीम की अवैध खेती के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।


दलभंगा ओपी अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सियाडीह में और खरसावां थाना अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय, खरसावां में छात्र/छात्राओं को अफीम की अवैध खेती और विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूक किया गया। अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों/छात्र/छात्राओं को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई और अफीम की खेती नहीं करने का शपथ दिलाया गया।



स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अफीम की अवैध खेती को रोकना और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !