Meta Description
Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2025 की द्वितीय बैठक रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में अपर प्रबंधक सौमित्र मजूमदार और सभी प्रधान विभागाध्यक्ष के अलावा, खड़गपुर के डीआरएम, अन्य मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए.
हिंदी के प्रयोग-प्रसार पर दिया गया जोर
इस बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे पर हो रहे राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गयी. महाप्रबंधक ने राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जिसपर अमल किया जायेगा. महाप्रबंधक ने कहा कि अहिन्दीभाषी कर्मचारियों के लिए मुख्यालय में ही नहीं बल्कि मंडलों में भी हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन की जाए. राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ती है. यह एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है. वाक् प्रतियोगिता के 5 विजेताओं को जीएम की ओर से पुरस्कृत किया गया.
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में चक्रधरपुर मंडल के डॉ आदित्य कुमार, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी विषय सडन कार्डियक डेथ पर एक पावर पॉइंट की प्रस्तुति दी गयी. बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक राजभाषा अविनाश कुमार पाण्डेय और उप मुख्य सामग्री प्रबंधक कोचिंग ने किया.