Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-10-09

Kandra News: कांड्रा के बांध कुली निवासी तापस नंदी चार दिनों से लापता, परिजनों में बढ़ी चिंता

 Kandra: कांड्रा पंचायत के बांध कुली निवासी तापस नंदी बीते मंगलवार यानी 7 अक्टूबर की रात से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, रात करीब 1 बजे के बाद से तापस नंदी घर पर नहीं थे।

सुबह उठने पर बड़े भाई तापस गायब 

उनके छोटे भाई कुणाल नंदी ने बताया कि उस रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे, लेकिन सुबह उठने पर बड़े भाई तापस घर पर मौजूद नहीं मिले। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

अचानक लापता होने से परिवार के बीच तनाव का माहौल 

अचानक लापता होने की घटना से परिवार के बीच तनाव और चिंता का माहौल है। परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन जारी रखी है, वहीं स्थानीय पुलिस से भी मदद की गुहार लगाई गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !