Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-09

Palamu News: प्रेम संबंध में हत्या का आरोपी संदीप कुमार गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Palamu News: लेस्लीगंज में लाखो देवी हत्याकांड के आरोपी संदीप कुमार को पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना एक अक्टूबर की रात की है, जब 35 वर्षीय लाखो देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
मामले की जांच में पता चला कि संदीप कुमार, जो उसी गांव कुंअर बांध का निवासी है, का लाखो देवी से पहले प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि बेंगलुरु जाने के बाद लाखो देवी ने संदीप का नंबर ब्लॉक कर दिया था और किसी अन्य से बातचीत कर रही थी, जिससे आरोपी नाराज था.

वारदात वाली रात जब परिवार दशहरा मेला देखने गया था, संदीप घर में घुसा, पहले शारीरिक संबंध बनाया फिर मसाला पीसने वाले लोढ़ा से लाखो देवी का सिर कुचलकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !