Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Ranchi News: दलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने पहुंचकर दिया समर्थन

Ranchi: झारखंड में दलितों की ज़मीन पर लगातार हो रहे कब्जों के मामले अब राजधानी रांची तक पहुंच गए हैं। कांटा टोली स्थित चांदनी मैदान में छोटू राम नामक दलित व्यक्ति के परिवार की सौ वर्षों से चली आ रही पुश्तैनी जमीन पर 28 सितंबर को कथित रूप से एक विशेष समुदाय के दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया और जेसीबी चलवा दी, साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए। आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति का संबंध झारखंड पुलिस से है और वह अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहा है।


घटना की जानकारी मिलने पर

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार का समर्थन किया। इस दौरान कब्जा कर रहे लोगों के साथ बहस और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।

छोटू राम ने बताया

छोटू राम ने बताया कि यह जमीन उनके परिवार की पीढ़ियों से है और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई अब सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे दलित समाज की चिंता बन गई है। इससे पहले भी जामताड़ा और पलामू में दलितों को उनकी जमीन से बेदखल करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !