Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-08

Chhotabanki Dam Body Found: खारंगझार के मोबाइल दुकानदार रॉनी की मौत से सनसनी, छोटाबाँकी डैम के पास मैदान में मिला शव, जेब से सल्फास की गोली, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था “अलविदा”

Chhotabanki Dam: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खारंगझार के चर्चित मोबाइल दुकानदार रॉनी का शव छोटाबाँकी डैम के पास मैदान में मिला। बताया जा रहा है कि रॉनी की मोबाइल की दुकान खारंगझार मार्केट में थी और इलाके में वह काफी प्रसिद्ध था। शव के पास उसकी स्कूटी भी बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रॉनी की जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई है, जिससे आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं, जांच के दौरान रॉनी के मोबाइल में उसका व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” लिखा मिला, जिसने रहस्य को और गहरा कर दिया है।

एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

सूत्रों के मुताबिक, रॉनी के परिवार में कुछ पारिवारिक तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसका एक बच्चा बेड कॉलेज के पास रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना से सनसनी और शोक का माहौल

फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। इलाके में इस घटना से सनसनी और शोक का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !