Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Bihar News: बिहार में झामुमो का सात सीटों पर दावा, दो से चार सीटें मिलने के आसार

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बिहार में सात विधानसभा सीटों पर दावा किया है, जिनमें बांका, कटोरिया, चकाई, तारापुर, मनिहारी, पूर्णिया और धमदाहा शामिल हैं। इन सीटों पर झामुमो का प्रभाव झारखंड सीमा से सटे इलाकों में माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक

जानकारी के मुताबिक, झामुमो को इस बार दो से चार सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। सीट शेयरिंग को लेकर मंगलवार को पटना में राजद (RJD) के साथ अहम बैठक होगी। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें झामुमो की ओर से राज्य मंत्री सुदिव्य कुमार और पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय हिस्सा लेंगे। दोनों नेता मंगलवार सुबह ही रांची से पटना रवाना होंगे।

बैठक में झामुमो और राजद के बीच सीट बंटवारे

बैठक में झामुमो और राजद के बीच सीट बंटवारे को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, उसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी। इसके बाद झामुमो अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विमर्श कर पार्टी अपनी आगे की रणनीति तय करेगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में सीमावर्ती इलाकों में झामुमो की सक्रियता बढ़ने से राजद गठबंधन की रणनीति पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में सीटों को लेकर औपचारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !