Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Jamshedpur Kadma Police In Action : कदमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भानु माझी गिरोह का सदस्य पिस्टल समेत तीन जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur : कदमा पुलिस ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए भानु माझी गिरोह के सक्रिय सदस्य मनीष सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष सिंह इलाके में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और रंगदारी वसूली जैसे अपराधों में संलिप्त है। सूचना के आधार पर कदमा थाना पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की और आरोपी को धर दबोचा।


पूछताछ में मनीष ने खुलासा किया कि वह हथियार के बल पर कुख्यात अपराधी भानु माझी के साथ मिलकर रंगदारी वसूलता था और वह गिरोह की गतिविधियों में भी शामिल रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कदमा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध पर सख्त निगरानी और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और सक्रियता की सराहना की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !