Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में 5 अक्टूबर को मानगो-डिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी जिला बदर अपराधी उमेश कुमार पाण्डेय उर्फ गुड्डू पाण्डेय के घर पर अपोराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संलिप्त आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार किया कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार चौधरी की उम्र 41 वर्ष है और वह 2/1 यूरेनस, एफ आस्था स्पेस टाउन, थाना ओलीडीह ओपी, जिला पूर्वी सिंहभूम का निवासी है. आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एमजीएम थाना कांड सं0 96/2023, मानगो थाना कांड सं0 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड सं0 54/2023 शामिल हैं. इनमें विभिन्न धाराओं जैसे 25(1-बी) ए, 26, 35 आर्म्स एक्ट, 323, 307, 34, 387, 504, 506 और 302, 34 भादवि और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.65 एमएम का देसी पिस्तौल भी बरामद किया. गिरफ्तारी और बरामदगी में ओलीडीह ओपी के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर, पुअनि. दीपक कुमार ठाकुर, पुअनि. रविन्द्र पाण्डेय, पुअनि. विजय कुमार, सअनि. बीरबल उरांव और ओलीडीह ओपी के रिजर्वगार्ड शामिल रहे.