Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-07

Jharkhand Illigal Liquor बोड़ाम थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर गिरी गाज, डांगर नाला में अवैध शराब की तीन भट्ठियां की ध्वस्त

Jharkhand: जमशेदपुर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट की है। उत्पाद निरीक्षक रामदास भगत के पर्यवेक्षण में बोड़ाम थाना क्षेत्र के डांगर नाला में संचालित अवैध चुलाई भट्ठियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान

इस कार्रवाई के दौरान, टीम ने मौके से तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। अवैध शराब के निर्माण में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री को भी नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के अनुसार, छापेमारी में लगभग 1200 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया है। साथ ही, मौके से 32 लीटर तैयार चुलाई शराब भी जब्त की गई है।

कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

अवैध शराब के कारोबारियों को यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है। विभाग ने सूचित किया है कि इन अवैध भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अभियान जिले में अवैध शराब के उत्पादन और बिक्री पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !