Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-06

Jamshedpur Police Big Success: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर बेचते दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले की जमशेदपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो (ओलीडीह ओपी) थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसे पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर एक बड़ी सफलता बताया है।


विशेष टीम का गठन किया गया

डीएसपी बच्चन देव कुजूर ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. इस पर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तुरंत छापेमारी की गई।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पूर्व में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों बबन खान उर्फ शेख बबन और पवन साहू को गिरफ्तार किया, इनके पास से कुल 140 पुड़िया जिसका कुल वजन 18 ग्राम ब्राउन शुगर और अवैध बिक्री से प्राप्त ₹2000 नगद बरामद किए गए,
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पूर्व में भी नशा कारोबार से जुड़े रहे हैं।

मुहिम लगातार जारी रहेगी

 इनके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और ओलीडीह ओपी में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों पर अंकुश लगने की उम्मीद है, पुलिस ने साफ किया कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !