Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-04

Jamshedpur Baridih Breaking: बारीडीह बाजार में तलवार लेकर अपराधी का आतंक, महिलाओं के सामने सारे कपड़े उतार कर किया हंगामा, दुकानदारों ने कार्रवाई न होने पर बाजार बंद करने और उपायुक्त के पास जाने की दी चेतावनी

Jamshedpur: जमशेदपुर के बारीडीह बाजार में शनिवार को राजेश गिरि नामक एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक ने हाथ में तलवार लेकर जमकर हंगामा किया, उसने कई दुकानदारों पर तलवार से हमला करने की कोशिश भी की, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई, इस गंभीर घटना के विरोध में, बाजार के दुकानदारों ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपकर अपराधी राजेश गिरि और उसके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी

जुगसलाई निवासी मुरारी भार्गव द्वारा सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह बारीडीह बाजार के दुकानदारों को पूजा का सामान आपूर्ति कर रहे थे, तभी राजेश गिरि एक हाथ में शराब की बोतल और दूसरे में तलवार लेकर आया, उसने दुकानदारों से गाली-गलौज शुरू कर दिया और तलवार से हमला करने की कोशिश करने लगा, जिससे दुकानदार अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

जब कुछ दुकानदारों ने उसे पकड़ने की कोशिश की

जब कुछ दुकानदारों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह तलवार और बोतल फेंक कर भागने लगा, भागते समय उसने बाजार में काम कर रही महिलाओं की ओर दौड़कर अपने कपड़े उतार दिए और उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किया।

शिकायत दर्ज कराने सिदगोड़ा थाना पहुंचे

शिकायत दर्ज कराने सिदगोड़ा थाना पहुंचे दुकानदारों ने बताया कि राजेश गिरि आये दिन बाजार में हंगामा करता है, लोगों को परेशान करता है और रंगदारी की मांग करता है, एक महिला दुकानदार ने भी उसके आतंक और उत्पात की शिकायत की है, दुकानदारों का आरोप है कि उसकी लगातार हरकतों की शिकायत थाना में कई बार की गई, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

गंभीर आरोप

दुकानदारों ने कुछ लोगों पर राजेश गिरि को संरक्षण देने और उसके द्वारा बाजार में चोरी कराने का भी गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने जल्द ही अपराधी पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे बाजार बंद कर उपायुक्त के पास शिकायत लेकर जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !