Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान करीब 62 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान उनका मुख्य फोकस बिहार के युवाओं पर रहा। पीएम मोदी ने वर्चुअली युवाओं से संवाद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया।
आईटीआई के लिए पीएम सेतु योजना का शुभारंभ
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 60 हजार करोड़ रुपए के निवेश से देशभर के 1000 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) के विकास को लेकर भी पीएम सेतु योजना की शुरुआत की गई. जहां तक बिहार की बात है तो मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एलान किया था. इसके बाद अब पीएम मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया.
बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजना
बिहार के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने एक ऐसी योजना का शुभारंभ किया, जिसका लाभ लाखों युवाओं को मिलेगा। इस योजना के तहत इंटर और ग्रेजुएशन पास बेरोजगार युवाओं को 2 साल तक हर महीने 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। अनुमान है कि करीब 5 लाख युवा को इस योजना से लाभ होने की संभावना है।
युवाओं को आर्थिक मदद के साथ-साथ भाषा, कंप्यूटर और संवाद कौशल की भी ट्रेनिंग मिलेगी. बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2016 को ही की गई थी. अब सरकार ने एलान किया है कि सिर्फ इंटर पास ही नहीं बल्कि ग्रेजुएट बेरोजगार युवाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
शिक्षा जगत को भी मिला तोहफा
पीएम मोदी ने इस अवसर पर बिहार की चार विश्वविद्यालयों में नई शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं की नींव भी रखी। इसके साथ ही उन्होंने बिहटा स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के नए परिसर का लोकार्पण किया।