Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Bokaro News: उपायुक्त के प्रति जताया आभार, जनता दरबार पहुंचे लोगों के मामलों पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने की सुनवाई, कुल 21 मामलों पर की सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

Bokaro: जिला प्रशासन, बोकारो द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार आयोजित जनता दरबार में इस बार कई महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया।

रघुनाथ गोरांई को घंटे भर में स्वीकृत हुई दिव्यांग पेंशन

जनता दरबार में चास प्रखंड के रेलवे कालोनी निवासी पहुंचें दिव्यांग रघुनाथ गोरांई ने अपना आवेदन उपायुक्त अजय नाथ झा के समक्ष प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने मामले में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर उनका दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कर दिया गया। लाभ मिलने पर श्री गोरांई ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जानकारी हो कि, रघुनाथ ने एक दुर्घटना में अपने दोनों पैर गंवा दिया है।

कुल 21 मामलों की हुई सुनवाई

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों के कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। उपायुक्त ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष मामलों का निष्पादन एक पखवाड़े के भीतर हर हाल में सुनिश्चित करें।


जनहित के लिए जनता दरबार एक सशक्त मंच

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो रहा है। जिले के साथ सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी बीडीओ सीओ द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। 

मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !