Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-03

Durga Visarjan: गाढ़ाबासा लाल बिल्डिंग के मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

Durga Visarjan: गाढ़ाबासा स्थित श्री श्री सर्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को धूमधाम के साथ किया गया. प्रतिमा को पारंपरिक शोभायात्रा के रूप में बड़ौदा घाट ले जाया गया. इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा.


विसर्जन जुलूस में सरायकेला का मशहूर सिंहबाजा आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा. ढोल-नगाड़ों और बाजों की थाप पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे रास्ते जयकारों से माहौल गूंजता रहा.

कार्यक्रम में क्षेत्र की मुखिया और उप-मुखिया के साथ-साथ धर्मेंद्र सिंह, नीरज सिंह, विष्णु ठाकुर, संजय कुमार, विवाह सिंहा, रवि यादव, राजकुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि विसर्जन जुलूस में जिस तरह का उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली, उसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !