Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-01

Jamshedpur News: तंत्र विद्या के नाम पर युवक की हत्या, परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोलमुरी थाने पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में घटी दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. तंत्र विद्या के नाम पर 20 वर्षीय अजय बासा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक और उसकी सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लेकिन मृतक अजय के परिजन और बस्ती के लोगों का गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ है. गुरुवार को बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अजय की हत्या में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए.

अजय की मां ने आंसुओं से भरे स्वर में कहा कि उनके बेटे ने ही पूरे घर का खर्च उठाया था. उसके सहारे ही मां-बेटी का जीवन चलता था. अब जब परिवार का सहारा ही छिन गया है तो उनका गुजर-बसर कैसे होगा. उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

बस्ती के लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि यह हत्या केवल अजय की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हत्या है. तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों की बलि चढ़ाना सभ्य समाज के लिए कलंक है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी लोग सीधे या परोक्ष रूप से शामिल हैं, उन सबको चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तांत्रिक को जैल भेज दिया है. घटना में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. वे चाहते हैं कि पूरी तरह से जांच कर सभी अपराधियों को पकड़कर कड़ी सजा दी जाए.

थाने पर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है. परिजन को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने के लिए स्थानीय लोग भी एकजुट होकर आवाज बुलंद कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !