Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Chandil News: संपत्ति विवाद को लेकर बेटी ने लगाई न्याय की गुहार

Chandil News: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लेंगडीह गांव में स्वर्गीय खगेन महतो की संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद गहरा गया है. खगेन महतो की पहली पत्नी सुभद्रा देवी की बेटी शेफाली महतो ने आरोप लगाया है कि फर्जी ग्रामसभा दस्तावेज बनाकर उन्हें संपत्ति से वंचित कर दिया गया है, जबकि दूसरी पत्नी पूर्णिमा महतो को मालिकाना हक दे दिया गया है.


शेफाली महतो ने चांडिल अंचल कार्यालय में अर्जी सौंपी और न्याय की गुहार लगाई. अंचल अधिकारी ने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और शेफाली महतो को न्याय मिलता है या नहीं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !