Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-27

Saraikela News: आदिवासी कुड़मी समाज के रेल टेका-डहर छेका आंदोलन पर रेलवे प्रशासन की सख्ती, नेताओं पर हुआ मुकदमा दर्ज

Saraikela: आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा किए गए रेल टेका-डहर छेका आंदोलन के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। आंदोलन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो, झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और अन्य शामिल हैं।



आंदोलन का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति का दर्जा, कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना और सरना धर्म कोड की मांग करना था। हरे लाल महतो ने कहा कि कुड़मी समाज की मांग जायज है और वे अपने हक और अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केस होगा, लाठी चलेगी, जेल भी जाना पड़ेगा, लेकिन वे तैयार हैं और अपने हक को लेकर रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !