Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

No Entry In Jamshedpur: जमशेदपुर में दुर्गा पूजा के दौरान नो-एंट्री लागू, विसर्जन तक रहेगा ट्रैफिक पर विशेष नियंत्रण

No Entry In Jamshedpur: दुर्गा पूजा और महादशमी के विसर्जन को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सख्त आदेश जारी कर दिया है. डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से आदेश जारी करते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है.
28 सितंबर (महासप्तमी) से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन दोनों ओर से चालू रहेगा. वहीं सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बसों को छोड़कर) का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा.

2 अक्टूबर (विसर्जन दिवस) को सुबह 6 बजे से लेकर विसर्जन संपन्न होने तक बस समेत सभी प्रकार के भारी वाहनों और चारपहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. दोपहिया वाहन पर दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा. स्टंट, तेज रफ्तार और प्रेशर हार्न का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. चारपहिया वाहनों में काले शीशे का प्रयोग नहीं किया जाएगा और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की भी मनाही है.

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में चालान काटने के साथ-साथ चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा. वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएंगे. सड़क या उसके किनारे वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा. मरिन ड्राइव पर 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक भारी व्यावसायिक वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान किसी भी वाहन को मेरिन ड्राइव पर खड़ा नहीं किया जाएगा.

पूजा के दौरान सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. ऐसे वाहनों को केवल ट्रांसपोर्ट पार्क में खड़ा किया जाएगा. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दें.

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है. नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !