Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: 41 साल का इंतजार खत्म… एशिया कप फाइनल में आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में क्रिकेट प्रेमियों को वह नजारा देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार दशकों से किया जा रहा था. साल 1984 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और तब से लेकर अब तक 17 संस्करण खेले जा चुके हैं. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इतने लंबे सफर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान इस प्रतिष्ठित खिताब के फाइनल में आमने-सामने होंगे. यही वजह है कि इस बार का एशिया कप क्रिकेट इतिहास के लिए बेहद खास और रोमांचक पड़ाव बन गया है.
पाकिस्तान ने 25 सितंबर को सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई और भारत से खिताबी भिड़ंत तय कर दी. शुरुआत से ही क्रिकेट पंडितों का अंदाजा था कि दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच फाइनल देखने को मिलेगा, और अब यह भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी है.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत एशिया कप का सबसे सफल देश है. टीम इंडिया अब तक कुल 8 बार चैंपियन बनी है, 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 (टी20), 2018 और 2023 में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया है. इसके अलावा भारत तीन बार रनर-अप भी रहा है, जहां उसे श्रीलंका ने फाइनल में मात दी थी (1997, 2004 और 2008). इस फाइनल के साथ भारत 12वीं बार एशिया कप का खिताबी मुकाबला खेलेगा.

दूसरी ओर पाकिस्तान ने अब तक सिर्फ दो बार यह टूर्नामेंट जीता है, पाकिस्तानी टीम ने साल 2000 और 2012 में यह टूर्नामेंट जीता था. हालांकि, वह 1986, 2014 और 2022 (टी20 फॉर्मेट) में उपविजेता भी रहा. दिलचस्प बात यह है कि भारत और पाकिस्तान कभी भी फाइनल में आमने-सामने नहीं आए थे, और यही इस संस्करण का सबसे बड़ा ट्विस्ट कहा जा रहा है.

श्रीलंका भी इस टूर्नामेंट की बड़ी ताकत रहा है. उसने 6 बार खिताब जीता है, साल 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 (टी20 फॉर्मेट) में श्रीलंका एशिया कप में अपना परचम लहराया है. वहीं, 1986 का एशिया कप भारत ने नहीं खेला था क्योंकि उस वक्त श्रीलंका के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण थे. पाकिस्तान ने भी 1990-91 का टूर्नामेंट राजनीतिक कारणों से बॉयकॉट कर दिया था. इन विवादों की वजह से 1993 का एशिया कप रद्द करना पड़ा.

बाद में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और आईसीसी (ICC) ने मिलकर टूर्नामेंट को नई संरचना दी. 2009 से इसे हर दो साल में कराने का फैसला लिया गया और 2016 से फॉर्मेट को बदल-बदलकर खेला जाने लगा, कभी वनडे तो कभी टी20. इसीलिए 2016, 2022 और अब 2025 का एशिया कप टी20 अंदाज में खेला जा रहा है.

अब जब 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगे, तो यह मुकाबला सिर्फ खिताब ही नहीं बल्कि एशियाई क्रिकेट के गौरव और इतिहास का हिस्सा भी बन जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !