Jharkhand Weather Update: बीते कुछ दिनों से सूबे की राजधानी रांची में हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बादल दिया है. बारिश की वजह से रांची का तापमान गिर गया है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अगले 3 तीनों तक बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है.
राजधानी में हो रही 4 दिनों से लगातार बारिश की वजह से तापमान गिर गया है. इसके साथ ही लोगों ने रात में चादर ओढ़ना शुरू कर दिया है. वहीं अहले सुबह कहीं कहीं कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है. इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी में ठंड अपना असर दिखा सकती है.
दुर्गा पूजा में भक्तों की बढ़ेगी परेशानी
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर तक आसामन में बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ ही बारिश होने की संभावना भी है. इस वजह से दुर्गा पूजा में पंडाल देखने आने वाले भक्तों की परेशानी बढ़ सकती है. इसके साथ ही रांची में गरबा और डंडिया नाइट्स में शामिल होने वाले लोगों को भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने को कहा है.
मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटो में ऐसा रहा मौसम
अगर पिछले 24 घंटो की बात करें तो सूबे में कहीं कहीं मानसून सक्रिय रहा, वहीं अधिकांश इलाकों में कमजोर देखा गया. साथ ही कुछ इलाकों में मध्यम और हल्की दर्जे की बारिश भी हुई. बताते चलें की सबसे अधिक बारिश पश्चिम सिंहभूम के मंझारी में (21 मिमी) हुई.
सबसे अधिकतम तापमान गोड्डा में 34.6 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. साथ ही सूबे की राजधानी रांची में अधिकतम 29.7 और न्यूनतम 25.5 डिग्री रहा.