Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-26

Coal India Bonus: कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा 1.03 लाख रुपए, बोनस की राशि आज ही खाते में की जाएगी ट्रांसफर

Coal India Bonus: दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर कोल इंडिया के 2.20 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच लंबी बातचीत के बाद बोनस यानी परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड पर सहमति बन गई है. इस साल प्रत्येक कर्मचारी को 1.03 लाख रुपए का बोनस मिलेगा, जो आज ही सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

पिछले साल कर्मचारियों को 93,750 रुपए का बोनस मिला था. इस बार की बढ़ोतरी ने त्योहारों के मौसम में कोयला कर्मियों की खुशी दोगुनी कर दी है.

यह सहमति दो चरणों की बैठक के बाद बनी. गुरुवार शाम कोलकाता के एक होटल में मानकीकरण समिति की बैठक शुरू हुई, जहां शुरुआत में प्रबंधन 98,500 रुपए देने को तैयार था, जबकि पांचों यूनियनों ने 1.25 लाख रुपए की मांग रखी. यहां तक कि राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन ने बैठक से वॉकआउट भी कर दिया था. हालांकि देर रात करीब 11:50 बजे फिर से बातचीत शुरू हुई और आखिरकार 1.03 लाख रुपए पर सहमति बन गई.

प्रबंधन ने दलील दी कि कंपनियों की आर्थिक स्थिति अभी पूरी तरह मजबूत नहीं है, इसलिए इससे अधिक बोनस देना मुश्किल होगा.

इस फैसले का लाभ कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा जिसमें बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, एमसीएल, एनसीएल, एसईसीएल और सीएमपीडीआई शामिल हैं. झारखंड के कोयला कर्मियों को सबसे अधिक फायदा होगा, जहां करीब 800 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी. इसमें बीसीसीएल को अकेले 320 करोड़ रुपए और सीसीएल को 310 रुपए करोड़ मिलेंगे.

कुल मिलाकर बाजार में लगभग 2100 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि पहुंचेगी, जिससे त्योहारों के दौरान स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी. यह निर्णय चेयरमैन पीएम प्रसाद की मौजूदगी और एमसीएल के सीएमडी उदय अनंत कावले की अध्यक्षता में लिया गया.

कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

बोनस की राशि कर्मचारियों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी. इसके साथ ही राशि आज ही सभी कर्मचारियों के खाते में पहुंचने से त्योहार के मौसम में कर्मचारियों की खुशियां दोगुनी हो गई है. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !