Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Saraikela News: राजनगर में अवैध खनन पर पुलिस और माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 12 ड्रम जब्त कर किया आग के हवाले

Saraikela: सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस और माइनिंग विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के तहत छेलकानी और कोलाबड़िया गांव में छापामारी की गई, जहां पर अवैध रूप से रखे गए करीब 12 ड्रम जब्त किए गए और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया।

अवैध खनन माफियाओं के इरादों पर फिरा पानी 

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व खान निरीक्षक समीर ओझा और राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई और अवैध खनन माफियाओं के इरादों पर पानी फेर दिया गया।

अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

अधिकारियों ने साफ कहा कि अवैध खनन पर किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !