Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-25

Saraikela Police Action: त्योहारों से पहले सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदित्यपुर से ब्राउन शुगर के साथ अपराधी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला जिले की पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र रखते हुए अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एच रोड मुस्लिम बस्ती से पुलिस ने एक शातिर अपराधी को धर दबोचा। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 0.60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है।

अपराधी पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेंहदी हसन उर्फ मेंहदी हुसैन के रूप में हुई है, जो कि आदित्यपुर का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी मेंहदी पर पहले से ही बहुत सारे आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमे चल चुके हैं।

इस बार भी वह नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

स्थानीय पुलिस की अपील 

स्थानीय पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को भी  कहीं भी अवैध गतिविधि या नशे से जुड़ी जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज से इस तरह की बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !