Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Ranchi ED Raid: जमीन घोटाले के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची में कई ठिकानों पर की गई छापेमारी

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में ईडी ने मंगलवार की  सुबह एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई आदिवासी जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेनरल कर खरीद-बिक्री करने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।

रांची के कई स्थानों पर की गई छापेमारी 

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर, कडरू और अशोक नगर समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। अशोक नगर स्थित दुर्गा डेवलपर्स के दफ्तर में भी ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जमीन होटल का मामला 

जमीन घोटाले के इस बहुचर्चित मामले में जमीन माफिया कमलेश कुमार सिंह, कांके रिसॉर्ट के मालिक बी.के. सिंह सहित कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। माना जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई उन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए की जा रही है, ताकि पूरे घोटाले से जुड़े सबूत इकट्ठे किए जा सकें।

ईडी की जांच जारी 

फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज मिलने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !