Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-23

Ranchi ED Raid: राजधानी रांची में जमीन कारोबारियों और बिल्डरों के आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन की खरीद-बिक्री करने का आरोप

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ED ने बड़े पैमाने पर छापेमारी की है, यह छापेमारी जमीन कारोबारियों और बिल्डरों के लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर की गई है, यह कार्रवाई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में की जा रही है।

ED का रांची में बड़ा एक्शन

 जमीन घोटाले से जुड़े बिल्डर और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी रांची में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर सनसनी फैला दी. मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कांके, रातु रोड, कडरू और अरगोड़ा जैसे प्रमुख इलाकों में चल रही है. ये छापेमारी उन जमीन कारोबारियों और बिल्डरों के यहां हो रही है, जिन पर कांके में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर जमीन की खरीद-बिक्री करने का आरोप है।

यह मामला रांची के कांके में हुई

यह मामला रांची के कांके में हुई जमीन की हेराफेरी से जुड़ा है, जहां सरकारी और गैर-मजरूआ जमीन को जाली कागजात बनाकर बेचा गया. इस मामले में पहले भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं, जिनमें कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए थे।

जमीन घोटाले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच

ED की यह छापेमारी इस बात का संकेत है कि एजेंसी जमीन घोटाले से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. छापेमारी के दौरान, ED की टीम महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूत जुटा रही है. अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से जमीन के अवैध कारोबार में शामिल कई बड़े नामों का पर्दाफाश हो सकता है।

गिरफ्तारियां होने की संभावना

छापेमारी के बाद इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है, यह कार्रवाई यह भी दर्शाती है कि राज्य में जमीन से जुड़े घोटालों पर सरकार और केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी नजर है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !