Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Subarnarekha River Dead Body Found: स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद, इलाके में मची अफरा तफ़री, लापता युवक की शव होने की आशंका

Jamshedpur: रविवार 21 सितंबर को सिमुलडांगा मिशन घाट पर उस समय अफरातफरी मच गई जब स्वर्णरेखा नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। कुछ ही देर में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

बरामद शव सूरज का

मृतक काले रंग की जीन्स, सफेद चेक शर्ट और काले जूते पहना हुआ है, यह वही कपड़े हैं जिनमें सूरज गोराई 19 सितम्बर को घर से निकला था। परिजनों ने भी कपड़ों की पहचान कर आशंका जताई कि बरामद शव सूरज का ही है।

मोटरसाइकिल सोनारी डोबो न्यू ब्रिज से बरामद

गौरतलब है कि 19 सितम्बर को ही सूरज गोराई की बुलेट मोटरसाइकिल सोनारी डोबो न्यू ब्रिज से बरामद हुई थी। उस वक्त सोनारी थाना प्रभारी ने बताया था कि सूरज ने अपने एक दोस्त को फोन कर आखिरी बार इतना कहा था “मैं जा रहा हूँ, ध्यान रखना।” इसके बाद से ही वह लापता था।

पुलिस की जांच शुरू 

सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, जांच शुरू कर दी है। सूरज की गुमशुदगी और अब शव बरामद होने की घटना ने पूरे शहर में रहस्य और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !