Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Bistupur Bike Theft: बिस्टुपुर के P&M मॉल के पास से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Jamshedpur: जमशेदपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के PM मॉल के पास से सामने आया है, जहां से एक मोटरसाइकिल की चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक स्प्लेंडर (संख्या JH05CU2177) थी। इस संबंध में जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी मोहम्मद अमन ने बिस्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना मात्र 15 मिनट के अंतराल

मोहम्मद अमन ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल PM मॉल के पास पार्क करके मॉल स्थित एक मोबाइल दुकान पर गए थे। यह घटना मात्र 15 मिनट के अंतराल में हुई। जब वह दुकान से वापस लौटे, तो देखा कि उनकी मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब थी। तत्काल उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बिस्टुपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ ‍एफआईआर दर्ज कराई है।

प्रशासन की कार्रवाई 

दिनदहाड़े और भीड़भाड़ वाले इलाके के पास हुई इस चोरी की घटना ने शहर में वाहन सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चला है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !