Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Adityapur Auto Cluster: आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, दीप जलाकर हुआ शुभारंभ

Adityapur: आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड कंपनी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंपनी के डायरेक्टर कुणाल राय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है 

कंपनी के जीएम एचआर रमाकांत गिरी ने बताया कि हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस बार 150 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल 

रक्तदान शिविर में कंपनी के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए, जिनमें सेक्रेटरी देबोलीना, क्वालिटी एश्योरेंस जीएम पवन मेहर, एचआर मैनेजर राजेश प्रधान और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। इसके अलावा वीभीडीए की ओर से सुनील मुखर्जी, कमल कुमार व उनकी टीम भी मौजूद थी।

रक्तदान के प्रति जागरूकता

कंपनी का यह आयोजन न केवल रक्त की कमी को पूरा करने में मदद करेगा, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। क्रॉस लिमिटेड की यह पहल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !