Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Prime Minister Narendra Modi: पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, देश को मिल सकता है डबल गिफ्ट का संकेत, क्या GST दरों में बदलाव से जुड़ी होगी घोषणा,पढ़िए पूरी खबर

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं। उनका यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब देश कल यानी 22 सितंबर से शुरू होने वाली नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू होने की कगार पर है। नई दरों के लागू होने के बाद लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की कई चीजें सस्ती होने की उम्मीद है। हालांकि, प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि वह इस मौके पर देशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

GST दरें और पीएम का डबल गिफ्ट का वादा

देश के आर्थिक परिदृश्य में यह संबोधन काफी अहम माना जा रहा है। 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी की नई दरें, खासकर आम नागरिकों के लिए, कई सामानों को सस्ता कर देंगी। जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री इसी आर्थिक बदलाव से जोड़कर देश को कोई बड़ा संदेश या राहत पैकेज दे सकते हैं।

इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा था कि यह दिवाली लोगों के लिए "डबल गिफ्ट" वाली होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आज का संबोधन या इसमें की गई कोई घोषणा उसी डबल गिफ्ट के वादे की ओर एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, जो अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने और आम लोगों को राहत देने पर केंद्रित हो।

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन देश की नीति और दिशा तय करने में एक महत्वपूर्ण साधन रहा है। उन्होंने पहले भी कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घोषणाएं इसी माध्यम से की हैं।

 नोटबंदी (2016)8 नवंबर 2016 को उन्होंने अचानक राष्ट्र को संबोधित कर 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी, जो उनके सबसे चर्चित और ऐतिहासिक संबोधनों में से एक माना जाता है।

 सर्जिकल और एयर स्ट्राइक 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया था। इन संबोधनों में उन्होंने सेना की वीरता पर गर्व व्यक्त करते हुए देशवासियों को एकजुट रहने का आह्वान किया था।
 
कोरोना काल और लॉकडाउन 

कोरोना महामारी के दौरान पीएम मोदी ने कई बार राष्ट्र को संबोधित किया। 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू का आह्वान हो या बाद में सामूहिक एकजुटता का संदेश देने के लिए ताली-थाली बजाने और दीया जलाने की अपील, उनके संबोधन ने जनता के मनोबल को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। महामारी के दौरान ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी घोषणा 12 मई 2020 को राष्ट्र के नाम संबोधन में की थी।

 टीकाकरण अभियान 

वैक्सीन अभियान शुरू होने पर उन्होंने इसे दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान बताया था। इन ऐतिहासिक पलों को देखते हुए, आज का संबोधन भी किसी बड़े निर्णय या योजना की घोषणा का संकेत हो सकता है। सरकार द्वारा स्टार्टअप्स, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं को भी कई बार इन्हीं संबोधनों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया गया है।

आज शाम 5 बजे होने वाले इस संबोधन पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि जीएसटी की नई दरों के लागू होने से ठीक पहले, प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए कौन सी बड़ी सौगात या संदेश लेकर आते हैं।

संभावित मुख्य

आज शाम 5 बजे पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन GST दरों में बदलाव से पहले हो सकती है कोई बड़ी घोषणा हो सकता है, पीएम मोदी देंगे डबल गिफ्ट या हो सकता है कल से GST की नई दरें लागू होने की भी उम्मीद की जा सकती है, आज शाम 5 बजे पीएम मोदी का संबोधन GST राहत और दिवाली से पहले बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !