Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-21

Jharkhand Breaking: झारखंड में बिजली चोरी पर सख्ती, ऊर्जा विकास निगम का सघन छापामारी अभियान

Jharkhand Breaking: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान 7225 परिसरों में छापामारी की गई, जिसमें 1119 परिसरों में बिजली चोरी के मामले सामने आए. इन मामलों में कुल 164.26 लाख रुपये की राशि जुड़ी हुई है.

अभियान में 119 टीमों ने हिस्सा लिया और उन्हें पुलिस बल का पूरा सहयोग मिला. बिजली चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली चोरी कर रहे व्यक्तियों की सूचना दें. निगम ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाएगा.

बिजली चोरी से होता है सरकार को नुकसान

बताते चलें कि सूबे में पहले भी बिजली चोरी को लेकर अभियान चला कर जुर्माना वसूला गया था. इसके साथ ही अब भी राज्य के कई हिस्सों में बिजली चोरी की ख़बरें आए दिन सामने आती रहती है. बिजली की चोरी से विभाग को नुकसान होता है, जिससे विभाग को कई तरह की परेशानी का सामना भी करना पड़ता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !