Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Jamshedpur Breaking: बिष्टुपुर में चाकूबाजी की घटना, 16 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur Breaking: बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास शनिवार देर शाम चाकूबाजी की घटना हुई. इस हमले में कदमा शास्त्रीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र अर्श कुमार तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले में अर्श के बाएं कंधे पर गहरा जख्म आया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अर्श को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. अर्श जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी की प्रैक्टिस करता है.


जानकारी के अनुसार हमलावर अर्श के साथी ही हैं. कुछ दिनों पहले आरोपियों ने अर्श की बहन से छेड़खानी की थी. इस पर अर्श ने दोनों युवकों को समझाया था. इसी का बदला लेने के लिए शनिवार को मौके पर पहुंचे और अर्श पर हमला कर दिया.

मामले को लेकर बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है. वे लोग गोलमुरी के रहने वाले हैं. घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे. फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !