Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-20

Saraikela News: सरायकेला में दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस की मॉक ड्रिल, उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास

Saraikela News: आगामी दशहरा और दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए सरायकेला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पुलिस केंद्र में शुक्रवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई.


इस मॉक ड्रिल में जिलाबल, जैप और रैफ कंपनी के जवानों ने हिस्सा लिया. आपातकालीन परिस्थिति और उपद्रव की स्थिति से निपटने के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने ब्रीफिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

पुलिस का कहना है कि इस मॉक ड्रिल का मकसद त्योहारों के दौरान होने वाली किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए बल की तैयारी को परखना और उन्हें हर हालात से निपटने के लिए तैयार रखना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !