Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-19

Bihar News: जमुई में नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बड़े रैकेट के शामिल होने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जमुई पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिले के गिधौर बाजार से हुई, जहाँ आरोपी 500 रुपये के सात नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे थे। आपको बता दे कि एक दुकानदार की सूचना पर गिधौर थाना के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से धर दबोचा। 


घटना की विस्तृत जानकारी 

जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने एक प्रेस वार्ता में घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिधौर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप दो व्यक्तियों को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है। 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमन कुमार सुधाकर के रूप में हुई है, जो मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के बड़ी मंझगाय गांव का निवासी है। वही दूसरे आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना अंतर्गत कौशलपुर गांव का रहने वाला है। 



जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना और गिधौर थाना पुलिस की सजगता के कारण यह कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में मामला नकली नोटों के बड़े रैकेट से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। इस दिशा में पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

एसडीपीओ सतीश सुमन की आम जनता से अपील 

एसडीपीओ सतीश सुमन ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से अपील की कि वे संदिग्ध नोटों को लेकर सतर्क रहें और किसी भी तरह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !