Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-18

Saraikela News: आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड की 15वीं वर्षगांठ पर "महादेव ओल्ड ऐज योजना" का शुभारंभ, कर्मचारियों को मिला सम्मान

Saraikela: आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने अपनी 15वीं वर्षगांठ पर "महादेव ओल्ड ऐज योजना" का शुभारंभ किया, जो बुजुर्गों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर कंपनी ने अपने 23 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया।


कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण ही कंपनी की गौरवशाली

निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण भाइयों और कर्मठ कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण ही कंपनी की 15 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के सच्चे साझेदार हैं। उन्होंने बुजुर्ग महिला को योजना के तहत लाभान्वित किया और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में सीसीएल के जीएम अजीत सिंह और उद्यमी अशोक गोयल ने कंपनी के सामाजिक दायित्वों और योगदान की सराहना की। 



मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने दी जानकारी 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कंपनी के सामाजिक सरोकार और "महादेव ओल्ड ऐज योजना" के बारे में जानकारी दी। प्रमोटर मनोज कुमार अग्रवाल ने अपने संदेश में कंपनी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए प्रेरणादायी यात्रा है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार मिश्रा और राजेश कुमार शर्मा ने किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !