प्रधानमंत्री की लोकप्रियता ना केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में उच्च स्तर पर है। इसी साल जुलाई के महीने में सामने आए डेमोक्रेटिक लीडर अप्रूवल रेटिंग की सूचि में शीर्ष पर रहे। पिछले 11 वर्षों के दौरान पीएम मोदी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का साहसपूर्ण नेतृत्व किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश-दुनिया से बधाइयों का तांता लगा है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
भारत की राजनीति ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मोदी की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को सराहा जा रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे वैश्विक नेताओं ने मोदी को शुभकामनाएं भेजीं। इन बधाइयों ने न केवल मोदी की वैश्विक पहचान को मजबूत किया है, बल्कि भारत की कूटनीतिक शक्ति को भी प्रदर्शित किया है।
जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी बधाई
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है. पीएम मोदी को दोस्त बताते हुए उन्होंने लिखा, "भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनकी शक्ति, उनका दृढ़ संकल्प और लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उनकी क्षमता प्रेरणा का स्रोत है. मित्रता और सम्मान के साथ, मैं उनके स्वास्थ्य और ऊर्जा की कामना करती हूं ताकि वे भारत को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकें और हमारे राष्ट्रों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकें.
पीएम मोदी 75वें जन्मदिन पर देशभर में उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई हैं. वहीं बीजेपी शासित राज्यों में सेवा पखवाड़ा के तहत अलग-अलग सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण, और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से देशभर में उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया.
चीन-पाकिस्तान ने नहीं भेजा शुभकामना संदेश
वहीं, इस विशेष अवसर पर चीन और पाकिस्तान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी तक कोई जन्मदिन की शुभकामनाएँ नहीं मिली हैं। जबकि दुनिया के कई अन्य देश और विश्व नेता मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई संदेश दे चुके हैं और उनके नेतृत्व और भारत के विकास में योगदान की सराहना कर चुके हैं, वहीं चीन और पाकिस्तान की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक संदेश सामने नहीं आया है।