Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Jamshedpur Vishwakarma Pooja: विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सरयू राय ने किया अनेकों पंडालों का भ्रमण, प्रसाद किए ग्रहण

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर अनेक पूजा पंडालों, प्रतिष्ठानों का भ्रमण किया और भगवान विश्वकर्मा से सबके भले की कामना की। 

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर विधायक ने विचार रखे

सरयू राय आईटीआई कॉलेज, शंकोशाई में आज विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित पूजन और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने विचार भी रखे। फिर वह ब्लूस्टार नामक कंपनी द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। वहां उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। 

आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए

वह आज समय कंस्ट्रक्शन की तरफ से आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात वह कंस्ट्रक्शन, बिष्टुपुर द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। फिर वह गोलमुरी स्थित जय अंबे मूवर्स में आयोजित विश्वकर्मा पूजा समारोह में शामिल हुए। इसके पश्चात सरयू राय वरिष्ठ समाजसेवी व राजनीतिकज्ञ शिवशंकर सिंह द्वारा अपने केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !