Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-17

Saraikela Police Action: सरायकेला पुलिस की आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी कार्रवाई, नकली और अवैध शराब के बिक्री के खिलाफ चलाया अभियान, भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद

Nimdih: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर दुर्गा पूजा त्योहार लेकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, मंगलवार को नीमडीह थाना पुलिस ने तेतलो गांव में अशोक गोप के घर पर छापेमारी की और भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की।

गिरफ्तार व्यक्तियों में शामिल 

 गिरफ्तार व्यक्तियों में निरंजन गोराई, पिता मोतिलाल गोराई, भादुडीह, चांडिल, सरायकेला-खरसावां और प्रकाश कुमार गुप्ता, पिता हाजारी प्रसाद गुप्ता, हलुदबनी, परशुडीह, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर शामिल हैं। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। बरामद सामग्रियों में मैकडॉनल्ड एस No-1 लक्ज़री और आइकॉनिक वाइट ब्रांड की नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें, बजाज मैक्सिमा टेम्पु, लगभग 100 लीटर स्प्रीट, विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टीकर, बोतल ढक्कन और झारखंड सरकार का लोबो और QR कोड वाले स्टीकर शामिल हैं।
 


पुलिस की करवाई 

नीमडीह थाना में काण्ड सं० 53/2025 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी हैं, वही अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

जनता के लिए संदेश 

नकली और अवैध शराब का सेवन न केवल स्वास्थ के लिए हानिकारक है बल्कि समाज में अपराध और असुरक्षा को भी  बढ़ावा देता है। त्योहार के मौके पर लोग ऐसी गतिविधियों का शिकार न बने इसलिए यह जरूरी है कि नागरिक जागरूक रहे और  ऐसी गतिविधियों की आशंका होने पर पुलिस को तुंरत सूचित करे। जिम्मेदार नागरिक बन कर हम सब मिलकर अपने समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बना सकते है। 

 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !