Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Dandiya Event Jamshedpur: "रासोत्सव" डांडिया के साथ शानदार फूड का मजा, लक्की ड्रॉ जीतने का मौका, मात्र 299 में पूरा पैकेज और 499 में कपल पैकेज, जानें पूरी खबर

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के युवाओं के लिए इस सितंबर एक शानदार मौका आने वाला है. न्यूज 26 और रोटरेक्ट क्लब सेवार्थ लेकर आ रहा है “रसोत्सव”, जो इस बार मनोरंजन, संगीत और नृत्य का ऐसा संगम पेश करेगा, जिसे देखकर हर कोई झूम उठेगा. 
यह अनोखा आयोजन होगा 21 सितंबर को, शाम 5:30 बजे से रात 10 बजे तक, साकची, बोधि ग्राउंड में होगा। इस महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे बीट्स का अनोखा मैशअप देखने को मिलेगा. यानी एक ओर जहां गुजराती डांडिया की लय लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़कर रखेगी, वहीं दूसरी ओर डीजे की धुन युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर देगी. 


केवल ₹299 के पास में दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का पूरा पैकेज – जिसमें शामिल है फ्री फोटोग्राफी, लकी ड्रा, और साथ ही बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस और बेस्ट कपल की कैटेगरी में आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका.

डांडिया के साथ एंटरटेनमेंट
युवाओं के लिए यह सिर्फ एक डांडिया नाइट नहीं, बल्कि एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट इवेंट होने वाला है. माहौल को और भी मजेदार बनाएंगे शहर के मशहूर डीजे अमित होंगे जिनकी धुनों पर भीड़ जमकर नाचेगी. खाने-पीने के शौकीनों के लिए भी यहां खास व्यवस्था की गई है, जो पास में इंक्लूडेड है जो वहां मौजूद फूड स्टॉल्स पर उपलब्ध रहेंगे. यानी मस्ती और नाच-गाने के साथ-साथ स्वाद का तड़का भी इस महोत्सव को और यादगार बना देगा. “रसोत्सव" का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि युवाओं को एक मंच पर लाकर उनकी ऊर्जा और क्रिएटिविटी को उजागर करना भी है.

यहां होगी बुकिंग

इस रंगारंग डांडिया नाइट के पासेज न्यूज 26 झारखंड के ऑफिस में आसानी से उपलब्ध हैं. जो की सोनारी के एयरपोर्ट मार्केट, गिल्स स्वीट (तारा होटल) के समीप है, अधिक जानकारी और पासेज बुकिंग के लिए आप इन  8789357486, 9835120717 पे संपर्क कर सकते हैं. तो जमशेदपुर के युवा, तैयार हो जाइए इस सितंबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ डांडिया और डीजे की इस अनोखी शाम का हिस्सा बनने के लिए. “रसोत्सव” ये सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है, जिसे मिस करना किसी भी हाल में नुकसान से कम नहीं होगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !