Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Acia Cup: एशिया कप मुकाबला तो रोमांचक से भरा रहा, लेकिन नो हैंडशेक के बाद टीम पाकिस्तान ने मैदान से ICC तक उठाई आवाज,जाने क्यों हो रहा है बवाल

14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इंडिया ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए।पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। कल के मैच में कई सारे ऐसे मोमेंट्स हुए है, जो फैंस कभी भूल नहीं पाएंगे। कल के इस यादगार मैच की बात करे तो 16वें ओवर में ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 128 रनों के लक्ष्य को चेज कर लिया। वही मैच के अंत में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई और फैंस को खुश कर दिया।

दोनों टीमों का फील्ड पर दिखा गुस्सा

 एशिया कप के इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया  मुकाबला रोमांच से भरा रहा। मैच शुरू होने से लेकर खत्म होने तक इंट्रेस्टिंग होता जाता रहा, और अभी भी कल का मैच सुर्खियों में है। मैच के शुरुआत में टॉस के समय भी दोनों टीमों के कप्तानों ने एक दूसरे से हैंडशेक नहीं किया, और न ही मैच खत्म होने के बाद प्लेयर्स ने हाथ मिलाया। वही अब टीम पाकिस्तान मैच के बाद इस तरह के बर्ताव पर आईसीसी में विरोध दर्ज कराया है। बात करे अगर मैच के अंत की तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जैसे ही छक्का मार कर मैच को जिताया वैसे ही बाद शिवम दुबे के साथ सीधे सीधे बैक टू पवेलियन हो गए।

कैटपन सूर्यकमार यादव का बयान 

सूर्यकुमार यादव ने बयान देते हुए कहा कि उनकी टीम मैदान पर खेलने आई थी, और उनका मकसद सिर्फ पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना था जैसा उन्होंने किया भी। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी-कभी कुछ चीजें खिलाड़ी की भावना से ऊपर होती है। उन्होंने साफ किया की पूरी टीम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़ी है,और भारतीय सेना को यह जीत समर्पित है।


DJ की गलती से Jalebi Baby बजा

इंडिया और पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले शुरू होते ही एक बड़ा बवंडर हो गया । पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान पाक सरज़मीन शाद बाड़ बजाने की जगह , ट्रेडिंग गाना Jalebi Baby  डीजे पर बज गया। बता दे ये गाना लगभग 5–6 सेकंड तक बजता रहा, जहां ख़िलाड़ी और दर्शक दोनों चौंक गए। लेकिन डीजे ने तुरंत स्थिति सुधारी और पाकिस्तान का वास्तविक राष्ट्रगान सही समय पर बजा दिया।

सोशल मीडियो पर वीडियो हो रहा है वायरल

इस तरह की गड़बड़ी न सिर्फ एक संगीत संबंधी तकनीकी चूक थी, बल्कि भावनात्मक, सांस्कृतिक और प्रतिस्पर्धात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण थी। जब से यह गड़बड़ी हुई है तबसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा है। लोग अलग अलग कमेंट कर रहे है। उम्मीद है कि आगामी मैचों में ऐसी गलती न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !