Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-15

Saraikela DC Inspection: सरायकेला उपयुक्त ने दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर दिया जोर

Saraikela: आदित्यपुर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को उपायुक्त नीतीश कुमार ने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए यातायात सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।


निरीक्षण के दौरान मौजूद लोग 

 निरीक्षण के दौरान आदित्यपुर नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश, उपनगर आयुक्त पारुल सिंह, परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, यातायात प्रभारी अजय तिवारी सहित केंद्रीय पूजा समिति के उपाध्यक्ष जगदीश नारायण चौबे और विभिन्न पूजा पंडाल के कमेटी मेंबर मौजूद रहे। उपायुक्त नीतीश कुमार ने आदित्यपुर नगर निगम को नियमित साफ-सफाई, बिजली तारों के पास पेड़ों की छंटाई और कीचड़ वाले स्थान पर स्लैग गिराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु पार्किंग स्थल में गाड़ी लगा सकेंगे और यातायात व्यवस्था सुगम रहेगी।
 

उपायुक्त की आम जनता से अपील 

 उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें और गाड़ी इधर-उधर न लगाएं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सभी के लिए है और अनुशासन बनाए रखने से यातायात व्यवस्था सुगम रहेगी।

आम जनता के लिए संदेश 

दुर्गा पूजा के अवसर पर यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रशासन के द्वारा की गई व्यवस्थाएं तभी सफल हो पाएगी जब श्रद्धालु पार्किंग नियमों का पालन करेंगे। ऐसी कही भी सड़क पर किसी भी जगह वाहन खड़ा न करे और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। नागरिकों के अनुशासन और सहयोग से न केवल यातायात सुगम रहेगा बल्कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा का आनंद ले सकेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !