Saraikela: सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की हैं । रंगामाटी मुख्य सड़क पर अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस ने ग्राम रुगरी में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पकड़ाए युवक
इस दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान बुधराम महाली के रूप में हुई। स्कूटी की तलाशी में पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें मैकडॉवेल और आईकोनिक व्हाइट कंपनी के विभिन्न ब्रांड के 180 एमएल और 375 एमएल के बोतल शामिल थे।
छापेमारी के दौरान उपस्थित पुलिस
पुलिस ने स्कूटी (संख्या JH 01 FA 1694) को जब्त कर लिया और आरोपी बुधराम महाली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ईचागढ़ थाना में धारा 274/275/292 एवं 47 (a) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। छापामारी दल में थाना प्रभारी विक्रमादित्य पाण्डेय, हवलदार राजेश कुमार और चौकीदार ठाकुर दास तांती शामिल थे। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिली है।
आम जनता के लिए संदेश
अवैध शराब का कारोबार न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज और युवाओं के स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। ईचागढ़ पुलिस की कार्रवाई यह संदेश देती है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। नागरिकों को भी ऐसी अवैध गतिविधियों से दूर रहना चाहिए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए, ताकि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।