Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Ranchi News: 30 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार, मुक्ति संस्था अब तक 2,064 शवों का कर चुकी है संस्कार

रांची में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली. सामाजिक संस्था मुक्ति ने आज रिम्स में महीनों से पड़े अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया. जुमार नदी के तट पर एक साथ 30 अज्ञात शवों का संस्कार किया गया.

संस्था के सदस्य शवों को रिम्स मोर्चरी से निकालकर पैक कर जुमार नदी के किनारे तक लेकर आए. वहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी. उन्होंने बताया कि अब तक मुक्ति संस्था द्वारा कुल 2,064 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !