Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Jharkhand Police : दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्यभर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

Jharkhand Police : झारखंड पुलिस इन दिनों फुल एक्शन में नजर आ रही है. कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए झारखंड पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर राज्यभर के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आगामी पर्व को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए है. दुर्गा पूजा में आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी 20 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई है. 
बताया जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिए लिया गया है ताकि राज्य भर में दुर्गा पूजा के दौरान सभी जिलों में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की जाए. इसके साथ ही कानून और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कमांडेंट, एसपी, जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि आपात स्थिति में पर्याप्त बल मौजूद होना चाहिए.

वहीं जारी निर्देश के अनुसार विशेष परिस्थिति में ही किसी पुलिसकर्मी की छुट्टी स्वीकृत की जाएगी. साथ ही सभी कार्यालयों में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों (इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक) को भी पुलिस मुख्यालय ने तैयारी हालत में रहने का निर्देश दिया है.

शांतिपूर्ण पूजा संपन्न हो इसलिए लिया गया यह फैसला

झारखंड पुलिस के इस फैसले से यह तो स्पष्ट होता है कि झारखंड पुलिस दुर्गा पूजा के दौरान आपात स्थिति में हर समस्या को सुलझाने के लिए पूरा प्रयास करेगी. इसके साथ ही आम जनता की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रही है ताकि राज्य का हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद और मेले का आनंद ले सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !