Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-14

Gamharia Road Accident: गम्हरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से बेजुबान गाय की मौके पर ही मौत

गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित उषा मोर के समीप शनिवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास एक हाइड्रा संख्या JH05DY5715 की चपेट में आने से बेजुबान गाय की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

हादसे का कारण 

मिली जानकारी के अनुसार हाइड्रा चालक वाहन को तेज गति से लेकर जा रहे थे इसी दौरान सड़क पर बैठे एक गाय को वाहन ने कुचल दिया। जिससे गाय की मौके पर ही तड़प तड़प कर मौत हो गई। हादसे के दौरान गाय लगभग 1 घंटे तक हाइड्रा में फंसी रही। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा को काफी मशक्कत के बाद दूसरे ऑपरेटर चालक की मदद से हाइड्रा और गाय के शव को सड़क से हटवाया गया।



पुलिस की जांच जारी 

 गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने इस मामले पर नाराजगी जताई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि कल तक इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 26 की अपील 

सड़क पर पशुओं की मौजूदगी और लापरवाह ड्राइविंग दोनों ही दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करे और सड़क पर सतर्क रहकर वाहन चलाएं, वहीं पशुपालकों को भी अपने मवेशियों को सड़क पर खुला न छोड़ें। जिम्मेदारी और जागरूकता से ही ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !