Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य “सेवा पखवाड़ा” के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करना रहा।
सेवा पखवाड़ा” के सफल आयोजन
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, प्रदेश पॉलिसी एंड रिसर्च सह रामगढ़ जिला प्रभारी श्री तन्मय झा, भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री सुबोध झा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी, पोटका जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह संयोजक चिंटू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य मुकेश सिंह, बीरेन महतो, प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष सुशील पांडे, गोड़ाबंदा मंडल अध्यक्ष संजय गोराई, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष श्री विकास सिंह, बर्मामाईस मंडल अध्यक्ष रविजेंत सिंह नीरज मिश्रा तथा कार्यकर्ता विवेक सिंह, वीरेंद्र वीरेन, श्याम तिवारी, राज सिंह, विकास यादव, धीरज सिंह, राजेश शर्मा सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिए गए
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर 2025 को “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बिस्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।