Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur NHRCCB News: अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष से NHRCCB टीम ने की मुलाक़ात, मानवाधिकार व विकास पर हुई चर्चा

Ranchi: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (NHRCCB) के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विनय कुमार चंद्रा, जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह और जिला सचिव राजदीप सेन ने शनिवार को राज्य मंत्री एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथुरु से मुलाक़ात की।


इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े सामाजिक, शैक्षणिक और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तृत एवं रचनात्मक चर्चा हुई। ज्योति सिंह माथुरु ने आश्वासन दिया कि आयोग राज्य में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर ठोस कदम उठाता रहेगा।


NHRCCB के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव विनय कुमार चंद्रा ने कहा कि मानवाधिकार संरक्षण और अपराध नियंत्रण तभी संभव है जब शासन, प्रशासन और समाज मिलकर साझेदारी में काम करें। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि NHRCCB जन-जागरूकता, न्याय और अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।

यह मुलाक़ात भविष्य में सहयोग के नए रास्ते खोलने के साथ ही झारखंड राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान और मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !