Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-09-13

Jamshedpur News : थम नहीं रही यौन शोषण की घटनाएं, कोवाली में 31 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म

Jamshedpur : जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र से 31 वर्षीय महिला से यौनशोषण का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जुड़ी पहाड़ी गांव के सोनू गोप ने पीड़िता को डरा धमका कर उसका यौन शोषण किया. फिलहाल पीड़िता और उसके पति ने सोनू गोप के खिलाफ कोवाली थाना में एफआइआर दर्ज करवाया है. एफआईआर के अनुसार घटना 27 से 9 सितंबर के बीच की है, और घटना के 15 दिन बाद मामला दर्ज हुआ है. वहीं पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रही यौन शोषण की घटनाएं 

आपको बता दें कि जमशेदपुर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाके अब महिलाओं के साथ साथ छोटी बच्चियों के लिए भी सुरक्षित नहीं है. आए दिन यौन शोषण की घटनाएं सामने आती है. 10 अगस्त को बागबेड़ा से यौनशोषण का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जिसमें एक ढाई साल कि बच्ची के साथ 26 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था. उक्त मामले में आरोपी उस परिवार का रिश्तेदार था. फिलहाल इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. वहीं बच्ची का इलाज रिम्स में चल रहा है.

यौन शोषण मामले में कठोर कार्रवाई होना जरुरी

वैसे तो भारतीय संविधान में यौन शोषण को लेकर कड़े कानून है, लेकिन कई मामले ऐसे भी सामने आए, जिनमें आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हुए है. कई हाइप्रोफाइल मामलों में अक्सर ये देखा जाता है कि आरोपी बच जाते है. लेकिन हाल ही में हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को विशेष अदालत ने “शेष आजीवन कारावास” की सजा सुनाई है. इससे यह साफ स्पष्ट होता है कि अगर सुनाई ठीक से हो और कानून का कड़ाई से पालन किया जाए तो न्याय के लिए किसी भी पीड़िता को नहीं भटकना पड़ेगा.

महिलाओं को अब रहना होगा सतर्क 

यौन शोषण के बढ़ते मामले के मद्देनजर अब महिलाओं को और भी सतर्क रहने की जरुरत है. क्योंकि अधिकतर मामलों में यह देखा रहा है कि आरोपी जानपहचान वाला ही होता है. इसके साथ ही झारखंड पुलिस और महिला आयोग को मिलकर एक साथ कदम आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे महिलाएं जागरूक हों एवं अपने कानूनी अधिकार को जाने और ऐसे लोगों की पहचान कर सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !